15 दिन में 56 जगहों पर 101 सीसीटीवी कैमरे लगे:रायगढ़ पुलिस चला रही CCTV अभियान, आपराधिक घटनाएं रोकने सड़कों पर कैमरों से नजर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसलिए पुलिस ने CCTV अभियान की शुरुआत की। जहां 15 दिन में 56 जगह 101 कैमरे लगाए जा चुके हैं। अभी 10 दिन और भी जगह CCTV कैमरे लगने बाकी हैं। दरअसल, 5 जुलाई से रायगढ़ पुलिस का अभियान शुरू हुआ। व्यापारिक संगठन, सामाजिक संस्थाओं की बैठक लेकर कम से कम एक कैमरा सड़कों की ओर करने के लिए अपील की गई। नतीजा यह निकला कि रायगढ़ में CCTV कैमरे लगने शुरू हो गए। शहर के मुख्य सड़कों से लेकर गलियों में भी कैमरे की नजर सड़कों पर आ गई। जिले के 10 थाना क्षेत्र में 5 जुलाई से अब तक 56 जगह 101 CCTV कैमरे लग गए। बताया जा रहा है कि, अभियान जुलाई महीने तक चलेगा। SP ऑफिस के 3 गेट में 4 कैमरे इस अभियान के तहत शहर के मध्य स्थित एसपी ऑफिस के बाहर मुख्य गेट में भी अच्छी क्वालिटी के CCTV कैमरे लगाए गए। बाहर के तीन मेन गेट पर 4 कैमरे लगाए गए हैं। उन कैमरों की नजर पूरे सड़क को कवर कर रहा है। चोर कैमरे में नजर भी आया बताया जा रहा है कि, CCTV अभियान के तहत लगाए गए कैमरे की नजर में वह आरोपी भी कैद हुआ। जिसने पिछले दिनों श्री श्याम मंदिर से 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। रामनिवास टाकीज रोड पर लगे CCTV कैमरे में संभावित आरोपी को देखा गया है। 101 CCTV कैमरे लग चुके इस मामले में रायगढ़ DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि, पुलिस के अभियान के शुरू होने के बाद हर कोई इसमें जुड़ रहा है। अपने प्रतिष्ठान और मकानों के बाहर एक सीसीटीवी कैमरा लगा रहे हैं। उसकी नजर रोड पर है। अब तक 56 जगह में 101 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *