युवा किसान ने बैंगनी गोभी-पीले तरबूज उगाए:विदेशी सब्जियों के बीज मंगवाकर शुरू की जैविक खेती, रेन पाइप, ड्रिप सिस्टम तकनीक अपनाई

कोरिया जिले के युवा किसान भारत राजवाड़े ने परंपरागत खेती में नवाचार कर यह दिखा दिया कि अगर मेहनत, लगन और नए प्रयोगों के साथ खेती की जाए तो अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है। उन्होंने अपने 3 एकड़ खेत में रेन पाइप और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के जरिए खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ा है। पहले की तरह केवल धान की खेती पर निर्भर रहने के बजाय विदेशी सब्जियों और तरबूज की खेती शुरू की है। इससे हर साल 2.5 से 3 लाख रुपए का अतिरिक्त मुनाफा कमा रहे हैं। भारत ने बताया- जिले में अधिकांश किसान साल में एक बार धान की फसल लेते या गेहूं, सामान्य सब्जियां बोते हैं। लेकिन मैंने लीक से हटकर पीला तरबूज, बैंगनी और पीली फूल गोभी, ब्रोकली, स्वीट कॉर्न, सफेद करेला, चाइनीज सब्जियों की खेती करने की ठानी। ऑनलाइन ऑर्डर कर विदेशी सब्जियों के बीज मंगवाए और खेती में प्रयोग किया। विदेशी प्रजातियों की सब्जी उगाने के लिए मिट्टी को उपजाऊ बनाना था, जिसके लिए जैविक खाद का उपयोग किया। पौधों को अनुकूल जलवायु देने के लिए उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ उठाया और शेड नेट का इस्तेमाल किया। सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम व बुवाई से लेकर उत्पादन तक कई तरीके आजमाए। इसके अच्छे परिणाम सामने आए। भारत कहते हैं, 2014 से मैंने जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाया और 2017 से सब्जियों की खेती में नए प्रयोग करना शुरू किया। सामान्य सब्जियों के साथ मिक्स क्रॉप और विदेशी सब्जियां बाेयी। ये बाजार में सामान्य सब्जियों के मुकाबले अधिक दामों पर बिकती हैं। बैकुंठपुर बाजार में हाथों-हाथ बिक जाती हैं। कम समय में तैयार हो जाती हैं। ——————————- आप भी किसान हैं और खेती में ऐसे नवाचार किए हैं जो सभी किसान भाइयों के लिए उपयोगी हैं, तो डिटेल व फोटो-वीडियो हमें अपने नाम-पते के साथ 9340931331 पर सिर्फ वॉट्सएप करें। ध्यान रखें, ये नवाचार किसी भी मीडिया में न आए हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *