मानसा के युवक की डूबने से कनाडा में मौत:वॉलीबॉल खेलते समय नदी में गिरा, मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गया था

मानसा के युवक की कनाडा में डूबने से मौत हो गई। वह पढ़ाई करने विदेश गया था। नदी में वॉलीबॉल गिरने पर उसने छलांग लगा दी और डूब गया। परिवार युवक के पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास कर रहा है। अंतिम संस्कार मानसा में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय छात्र जतिन गर्ग कनाडा की थॉमसन रिवर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने गया था। जतिन अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे वॉलीबॉल खेल रहा था। घटना के दौरान वॉलीबॉल नदी में गिर गई। जतिन ने गेंद को निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह खुद भी नदी में डूब गया। जतिन अगस्त 2024 में मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। चंडीगढ़ में रह रहा परिवार मृतक के चाचा भूषण गर्ग ने बताया कि जतिन के पिता कुछ समय पहले बिजनेस के सिलसिले में चंडीगढ़ शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में पूरा परिवार चंडीगढ़ में रह रहा है। परिवार जतिन के पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास कर रहा है। अंतिम संस्कार मानसा में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *