लुधियाना में ई-रिक्शा में महिला ने दिया बेटी को जन्म:अस्पताल पहुंचने से पहले हुआ प्रसव, महिला की यह पांचवीं संतान, मां-बच्ची दोनों सुरक्षित

लुधियाना में एक महिला ने देर रात ई-रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दिया। वह सिविल अस्पताल पहुंचने ही वाली थी कि फाउंटेन चौक के पास अचानक उसे प्रसव पीड़ा तेज हुई और उसने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। महिला की हालत फिलहाल ठीक है और उसे सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। यह महिला का पांचवां बच्चा है। महिला के पति रत्नेश कुमार ने बताया कि वह चांद कॉलोनी, हैबोवाल का रहने वाला है और जब पत्नी मंजू को अचानक दर्द शुरू हुआ तो वह तुरंत ई-रिक्शा से अस्पताल की ओर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही बच्ची का जन्म हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया रत्नेश के मुताबिक जैसे ही वह सिविल अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने बच्चे और महिला को प्राथमिक उपचार देने के लिए जच्चा-बच्चा में दाखिल कर लिया है। फिलहाल डाक्टरों ने केस संभाल लिया है। रत्नेश मुताबिक उसकी पत्नी की यह 5वीं डिलीवरी है। बच्ची और मां की हालत स्थिर होने के बाद डॉक्टर उन्हें वार्ड में शिफ्ट करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *