लातेहार के गारु थाना क्षेत्र के मायापुर पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जामुनटांड टोला में रविवार रात एक जहरीले सांप के काटने से 5 वर्षीय अनुष्का कुमारी की मौत हो गई। पिता सुदर्शन लोहरा ने बताया कि रात करीब 10 बजे परिवार खाना खाकर जमीन पर चटाई पर सो गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने बच्ची की उंगली में डंस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां जाग गई। उन्होंने तुरंत सांप को बच्ची से दूर किया। सरकारी प्रावधान के तहत परिवार को मुआवजा दिया जाएगा: सीओ परिजन अनुष्का को तत्काल तुम्बागड़ा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार शोक में डूबा हुआ है। अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों को मुआवजा मिलेगा।


