कोडरमा में सावन के दूसरे सोमवार पर विशेष आयोजन:गौरी नदी से 10 किमी की कांवर यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने दो मुहानी धाम में किया जलाभिषेक

कोडरमा में सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्तिमय माहौल का नजारा देखने को मिला। चंदवारा प्रखंड से पहली बार विशेष जल यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने चंदवारा प्रखंड की गौरी नदी से पवित्र जल भरा। यात्रा चंदवारा पश्चिमी से शुरू होकर चंदवारा बाजार और एनएच 20 से होते हुए महतोआरा के रास्ते जौंगी गांव स्थित दो मुहानी धाम तक पहुंची। गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु दो मुहानी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने 10 किलोमीटर की पदयात्रा की। कुछ भक्त सिर पर कलश लेकर चले तो कुछ ने कांवर का सहारा लिया। गाजे-बाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु दो मुहानी धाम पहुंचे। यहां प्राचीन मंदिर में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। दो मुहानी धाम में मेले जैसा माहौल बना रहा। पहली बार आयोजित इस कांवर यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। भक्तों के अनुसार, सावन की दूसरी सोमवारी का विशेष महत्व है। सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन सफल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *