फाजिल्का में हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:फिरोजपुर से लाकर सप्लाई करता था, डिलीवरी के मिलने थे 20 हजार

फाजिल्का की थाना सदर पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी युवक फिरोजपुर का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरोजपुर से हेरोइन की सप्लाई फाजिल्का करने के लिए आया था। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गांव लख्खे के उताड़ के पास मौजूद थी। सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। जिसे शक की बिनाह पर चेक करने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया। युवक को काबू कर तलाशी ली गई तो उससे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिरोजपुर से हेरोइन लेकर फाजिल्का आया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है और पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी से की गई प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि उसे इसके बदले 20 हजार रुपए दिए जाने थे। फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *