चंडीगढ़ में 11वीं के दाखिले की दूसरी काउंसलिंग शुरू:22 जुलाई तक आवेदन, 150 रुपए में स्ट्रीम बदलाव, पहली सीट होगी रद्द, रिजल्ट 25 को

चंडीगढ़ के 42 सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं के दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र 22 जुलाई रात 12 बजे तक स्कूल या स्ट्रीम बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में कोई स्कूल नहीं मिला था, वे भी अब आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी छात्र को दूसरी काउंसलिंग में नई सीट मिलती है, तो उसकी पहली सीट रद्द मानी जाएगी और वह सीट किसी अन्य छात्र को दे दी जाएगी। दूसरी काउंसलिंग का रिजल्ट 25 जुलाई को जारी किया जाएगा। जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया: छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर 22 जुलाई तक आवेदन करना होगा। जो छात्र अपनी पसंद का स्कूल या स्ट्रीम बदलना चाहते हैं, उन्हें 150 रुपए का माइग्रेशन शुल्क देना होगा। जिन छात्रों को पहले किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं मिला, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सीट दी जाएगी। जिन छात्रों ने पहले राउंड में फीस जमा नहीं की थी, वे इस राउंड में शामिल नहीं हो सकेंगे। नए आवेदन करने वाले छात्रों को लॉगिन बनाने के लिए 250 रुपए का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *