चतरा में दुकानदार से लूट:हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर 1.70 लाख रुपए लूटे, दुकान में लगाई आग

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के घंघरी गांव में रविवार रात एक दुकानदार से लूट की वारदात हुई। रात करीब 2 बजे दो हथियारबंद बदमाशों ने अजय विश्वकर्मा को बंधक बनाया। लुटेरों ने दुकान में घुसकर उनका हाथ बांधा और मुंह बंद कर दिया। फिर धमकाकर तिजोरी की चाबी ले ली और 1 लाख 70 हजार रुपए नगद लूट लिए। घटना के समय अजय दुकान में सो रहे थे लुटेरों ने भागने से पहले दुकान में आग लगा दी। पीड़ित का मानना है कि लुटेरे अकेले नहीं थे। उनके साथ कुछ और लोग भी थे, जो बाहर निगरानी कर रहे थे। घटना के समय अजय दुकान में सो रहे थे। वह बाहर रखे भारी सामान की निगरानी भी कर रहे थे। उनके घर में माता-पिता और बच्चे मौजूद थे। साले ने नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी मामले में नया मोड़ तब आया जब अजय ने अपने ससुराल पक्ष पर शक जताया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक मामलों को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। उनके साले ने नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी थी। पुलिस को दिए बयान में भी उन्होंने इस विवाद का जिक्र किया है। वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस लूट और आगजनी के साथ पारिवारिक विवाद के एंगल से भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *