लातेहार में चाचा की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार:तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगा गोली मारकर की थी हत्या, भरठुआ बंदूक बरामद

लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव में 19 जुलाई को हुई बुजुर्ग बासुदेव भगत (75) को गोली मारने मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सुनेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई। भरठुआ बंदूक भी बरामद कर लिया गया है। इसकी जानकारी गारू थाना प्रभारी पारस मणी ने दी। थाना प्रभारी ने बताया कि ओझा गुणी और तंत्र-मंत्र करने की वजह से उनके भतीजे ही हत्या की थी। उन्होंने आगे बताया कि गोली चलाने के बाद सुनेश्वर उरांव फरार हो गया था। छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी उसके घर से की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *