लुधियाना में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा:फसल बोकर हड़पने की कोशिश, 8 लोगों पर FIR; आरोपी फरार

लुधियाना में खाली पड़ी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 3 अज्ञात हैं। मामला जगराओं के चक्कर गांव का है। पीड़ित प्रगट सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दामाद लाल सिंह की 12 एकड़ जमीन गांव चक्कर में स्थित है। लाल सिंह की मौत के बाद 2005 से किरपाल सिंह इस जमीन पर खेती करते थे और किराया प्रगट सिंह की बेटी को मिलता था। इस साल गेहूं की फसल के बाद कुछ घरेलू कारणों से जमीन खाली छोड़ दी गई थी। थाना हठूर के एएसआई गीतइंदरपाल सिंह के अनुसार, आरोपियों ने खाली जमीन का फायदा उठाकर वहां फसल बोना शुरू कर दिया। नामजद आरोपियों में गुरदेव सिंह (डागो निवासी), बहादर सिंह, सुखदेव सिंह (गांव चक्कर निवासी), गुरवीर सिंह (सहिबाजपुरा निवासी), और परविंदर सिंह उर्फ पिंदर (गांव लील निवासी) शामिल हैं। पीड़ित को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *