लुधियाना में आढ़ती के कर्मचारी ही निकले मक्की चोर:बाइक पर बोरी रखकर ले जा रहे थे, टॉर्च की रोशनी में मालिक ने देखा

लुधियाना में मंडी से मक्की चोरी का मामला सामने आया है। आढ़ती बलदेव सिंह ने अपने ही दो कर्मचारियों कुलवंत सिंह और तेजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बलदेव सिंह की मंडी में आढ़त की दुकान है। पिछले एक महीने से मक्की की आवक चल रही थी। इस दौरान कई बार मक्की चोरी हुई। लेकिन चोरों का पता नहीं चल पा रहा था। घटना जगराओं के सिधवा बेट थाना क्षेत्र की दाना मंडी की है। बीती रात बलदेव सिंह दुकान पर मौजूद थे। उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दीं। टॉर्च की रोशनी में उन्होंने देखा कि कुलवंत सिंह निवासी कुलार और तेजिंदर सिंह निवासी सलेमपुर मक्की की एक बोरी बाइक पर रख कर ले जा रहे थे। दोनों आरोपी उनकी दुकान पर ही काम करते हैं। जांच अधिकारी गुरसेवक सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी हुई मक्की की कुल मात्रा का पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *