जगराओं में ट्राली खड़ी थार से टकराई:हुक टूटने से हादसा, शीशे को तोड़कर अंदर घुसी; गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था

लुधियाना जिले में जगराओं सिधवा बेट रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राली का हुक अचानक टूट गई और सड़क किनारे खड़ी थार में जा घुसी। इससे थार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिधवां बेट से जगराओं की तरफ आ रहे एक किसान के ट्रैक्टर से जुड़ी दो ट्रालियों में से एक की हुक अचानक टूट गई। जगराओं के बिजली घर के पास टूटी हुई ट्राली सड़क किनारे खड़ी एक नई थार से जा टकराई। थार में कोई नहीं था मौजूद टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली थार को क्षतिग्रस्त करते हुए ड्राइवर साइड के शीशे को तोड़कर अंदर घुस गई। सौभाग्य से हादसे के समय थार में कोई नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *