लुधियाना में लैंड पूलिंग नीति का विरोध:लक्खा सिधाना ने किसानों को दिया समर्थन, बोले- जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगे

लुधियाना में किसानों ने लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। समराला के गांव बालियों में आज 250 एकड़ जमीन के मुद्दे पर किसान एकजुट हुए। समाजसेवी लक्खा सिधाना ने किसानों को अपना समर्थन दिया। सिधाना ने कहा कि पंजाब में किसानों की कृषि योग्य भूमि छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुनिया में कृषि योग्य भूमि पहले से ही कम हो रही है। खाद्यान्न की मांग बढ़ रही है। दुनिया की 70 प्रतिशत खेती योग्य जमीन पर 12 प्रतिशत अमीर परिवारों का कब्जा है। सिधाना ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। एक तरफ कहा जा रहा है कि बिना मर्जी जमीन नहीं ली जाएगी। दूसरी तरफ गांव बालियों में प्रशासन ने 250 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। लुधियाना जिले में 40,000 एकड़ उपजाऊ भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी है। पूर्व विधायक तरसेम जोधा ने भी किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ जमीन का नहीं है। दिल्ली के शासक पंजाबियों को अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं। उन्होंने किसानों से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *