अमृतसर में 4 नशा तस्कर 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार:पाकिस्तान से मंगवाई, प्रदेशभर में कार से कर रहे थे सप्लाई

अमृतसर पुलिस ने आज 4 नशा तस्करों को 2.2 किलो हेरोइन सहित पकड़ा है। यह कार्रवाई अमृतस​​​​​​​र ग्रामीण पुलिस ने की है। आरोपियों के पास से एक डस्टर कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने गांव घोनेवाल के जगजीत सिंह उर्फ राजा, सनी मसीह उर्फ सनी और अमरीक उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी गांव मच्छीवाला का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी है। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे। वे पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर अमृतसर और पंजाब के अन्य शहरों में सप्लाई करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और रमदास थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के अन्य संबंधों की जांच कर रही है। जांच में किसी अन्य की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पंजाब के सीएम द्वारा शुरू किए गए ‘ड्रग्स के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत की गई है। अभियान का नेतृत्व एसएसपी अमृतसर ग्रामीण मनिंदर सिंह और डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *