जगराओं में बायोगैस प्लांट का विरोध, ग्रामीणों में रोष:24 जुलाई को चाहड़ में समागम, बोले-कैंसर बीमारी फैलने का खतरा

लुधियाना जिले के जगराओं में बायोगैस प्लांट विरोधी संघर्ष समन्वय समिति की बैठक बीबी अमर कौर मेमोरियल लाइब्रेरी में संपन्न हुई। बैठक में अखाड़ा, भूंदड़ी, मुश्काबाद, बग्गा कलां और चाहड़ गांवों की विरोध समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की समिति के सदस्य कंवलजीत खन्ना ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा केवल एक प्लांट की कमेटी को बैठक के लिए बुलाने पर प्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ में हुई बैठक में सभी प्लांट की जांच के लिए संयुक्त कमेटी का गठन किया जा चुका है। प्रतियां सार्वजनिक करने की मांग समन्वय समिति ने सरकार से सभी संयंत्रों से जुड़े दस्तावेज, बैठकों का विवरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्रों की प्रतियां सार्वजनिक करने की मांग की है। प्रतिनिधियों का कहना है कि सरकार के साथ हुई चार बैठकों में यह स्पष्ट हो चुका है कि ये बायोगैस प्लांट कैंसर का कारण बन सकते हैं। बैठक में विभिन्न गांव के लोग मौजूद रहे विरोध को तेज करने के लिए 24 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव चाहड़ के गुरुद्वारा साहिब में एक बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा। बैठक में मुश्काबाद प्लांट का निर्माण कार्य रिसर्च रिपोर्ट आने तक रोकने की मांग भी की गई। बैठक में डॉ. बलविंदर औलख, डॉ. वीके सैनी समेत विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *