लुधियाना में सड़क खोदकर पाइपलाइन डाली:कौंसिल प्रधान के 5 लेटर लिखने के बाद मरम्मत शुरू, सीवरेज अधिकारियों से मौखिक भी की शिकायत

लुधियाना के जगराओं में पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज विभाग ने रायकोट रोड पर पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई है। इसके लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़क को खोदा गया था। नियमों के अनुसार विभाग को ही सड़क की मरम्मत करनी थी। पाइपलाइन का काम कई हफ्ते पहले पूरा हो गया था। लेकिन विभाग ने सड़क की बहाली नहीं की। टूटी सड़क पर भारी ट्रैफिक और बड़े वाहनों की आवाजाही से हादसों का खतरा बना रहता था। नगर कौंसिल के प्रधान जतिंदरपाल राणा ने विभाग को कई बार मौखिक और पांच बार लिखित में कहा। उन्होंने सड़क की मरम्मत के लिए आग्रह किया। सोमवार को आखिरकार विभाग ने रायकोट रोड की बहाली का काम शुरू कर दिया। प्रधान राणा ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान दविंदरजीत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। आसपास के दुकानदारों ने सड़क मरम्मत शुरू होने पर प्रशासन का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *