बालोद में BEO कार्यालय में युवक ने की आत्महत्या:हड़ताल पर चल रहे स्वीपर के जगह गया था सफाई करने;6 महीने पहले हुई थी शादी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार सुबह एबीईओ कक्ष में एक युवक की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सतीश यादव के रूप में हुई है। जो कार्यालय में कार्यरत स्वीपर लक्ष्मी यादव का बेटा था। जानकारी के अनुसार, बीती दरम्यानी रात सतीश ने एबीईओ कक्ष के पंखे पर गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वर्तमान में स्वीपर हड़ताल पर हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था के लिए सतीश कुछ हफ्तों से अस्थायी तौर पर कार्यालय आकर काम कर रहा था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, सतीश की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी और उनकी पत्नी तीजा के लिए ससुराल आने वाली थी। रात भर घर से गायब था परिजनों को जब रात भर सतीश के घर न लौटने पर संदेह हुआ, तो वे खोजबीन करते हुए शिक्षा विभाग पहुंचे। कार्यालय के भीतर जाकर देखा तो एबीईओ के कक्ष में सतीश का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार सुबह करीब 8 बजे गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *