वीर बाल दिवस का आयोजन:लियो कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्रों के बलिदान से प्रेरणा की दी सीख

सिक्खों के दसवें गुरु श्री गोविन्द सिंह के पुत्रों के शहीदी दिवस “राष्ट्रीय वीर बाल दिवस“ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बांसवाड़ा इकाई द्वारा लीयो कॉलेज, बांसवाड़ा में एक गरीमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष लाभचन्द पटेल ने गुरु गोविंद सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मनोज सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारीयो, शिक्षको और बडी संख्या में विद्यार्थियों ने गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्य वक्ता बांसवाड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ज्ञानी वीर सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके चार पुत्रों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा अजीत सिंह, और बाबा जुझार सिंह की शहादत के सुंपुर्णइतिहास के महत्व को विस्तार से बताया। ज्ञानी वीर सिंह ने विद्यार्थियों को इस वीर गाथा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों ने वीर बाल दिवस की महत्ता पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चार पुत्रों का बलिदान भारतीय इतिहास में अद्वितीय है। उनके त्याग और बलिदान ने न केवल धर्म और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि एकता, साहस और निस्वार्थता का संदेश भी दिया। सिख समाज के अध्यक्ष बालवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से हमें सिखने की प्रेरणा मिलती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ अपने जीवन को दिशा देने का आग्रह किया।पूर्व राज्य मंत्री भवानी जोशी ने गुरु गोविंद सिंह जी के योगदान और उनके पुत्रों के अद्वितीय बलिदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दिन हमें अपनी परंपराओं और मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इन वीर बालकों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति समिति के सदस्य हकरु मईडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गुरु गोविंद सिंह जी और उनके पुत्रों के त्याग को स्मरण कर अपने देश और समाज की उन्नति में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में लियो कॉलेज के संचालक मनीष त्रिवेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को न केवल हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ते हैं, बल्कि उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों ने गुरु गोविंद सिंह जी और उनके पुत्रों के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वीर बाल दिवस कार्यक्रम का संचालन श्री जयप्रकाश शाह किया गया। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक व नगरअध्यक्ष श्री निलेश जैन ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला सहसंयोजक योगेश दिवाकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोहर व्यास, भाजपा नेता अनिल मैठानी, पार्षद युगल उपाध्याय व लोकेंद्र वैष्णव, सिख समाज के जनप्रतिनिधि मलकीत कौर, नगर महामंत्री अशोक सुधार व कन्हैयालाल, और बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *