महागामा में 50 बेड का आधुनिक अस्पताल का उद्घाटन:24 करोड़ की लागत से बना हॉस्पिटल, ऑपरेशन थिएटर से लेकर ब्लड बैंक तक की सुविधाएं

झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड में 24 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का नया अस्पताल बनकर तैयार हुआ है। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अस्पताल का उद्घाटन किया। अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, डेंटल यूनिट, ईसीजी, ब्लड बैंक और लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मंत्री ने बताया कि महागामा में सीएसआर फंड से 300 बेड का एक और नया अस्पताल बनाया जा रहा है। जिसका कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में गोड्डा के उप विकास आयुक्त दीपक दुबे और सिविल सर्जन डॉक्टर सुभाष शर्मा ने मंत्री का सम्मान किया। स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी सेविकाओं के आवेदन स्वीकार किए कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों और आंगनबाड़ी सेविकाओं के आवेदन स्वीकार किए। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी खालिद अंजुम, डॉक्टर तरुण मिश्रा, डॉक्टर सोनाली, डॉक्टर अनुज कुमार, डॉक्टर अभिषेक सानू, डॉक्टर सीमा होरो, महागामा प्रमुख अफसना बानू और जिला परिषद सदस्य नगमा आरा सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *