बरनाला में तेज रफ्तार बाइक ने ट्राले को टक्कर मारी:युवक की मौत, साथी गंभीर घायल; ड्यूटी जाते समय हादसा

बरनाला में आज तेज रफ्तार बाइक ने ट्राला को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर सेहजडा ड्रेन पुल के पास हुआ। रेत से भरा एक ट्राला टायर फटने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से आ रही बाइक ने उससे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सहौर गांव निवासी दविंदर सिंह (28) की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठे उनके दोस्त अमृतपाल सिंह (30) को गंभीर चोटें आईं।दोनों युवक रायकोट स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। घायल अमृतपाल को पहले बरनाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। महल कलां थाने की पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बरनाला अस्पताल भेजा। एएसआई गुरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी। ट्राला ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *