लातेहार जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। बालूमाथ थाना क्षेत्र के शेरगड़ा गांव में वज्रपात से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जगेश्वर उरांव के 24 वर्षीय पुत्र उपेंद्र उरांव के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब उपेंद्र खेत में काम कर रहा था। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन तुरंत उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।


