सरायकेला में सुरक्षाबलों ने 12 केन बम किया बरामद:नक्सलियों ने पहाड़ी इलाके में विस्फोटक सामग्री छिपाई थी, किया गया निष्क्रिय

सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी योजना को विफल कर दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) ने दलभंगा ओपी क्षेत्र के नीमडीह गांव के पास पहाड़ी इलाके में विस्फोटक सामग्री छिपाई है। सूचना के आधार पर मंगलवार को सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और एसएसबी-26वीं बटालियन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। नीमडीह के पहाड़ी क्षेत्र की तलाशी में टीम को 1.5 किलोग्राम वजन के 12 केन IED मिले। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही सभी विस्फोटक उपकरणों को नष्ट कर दिया। नक्सलियों का इरादा इन विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का था। इस सफल अभियान से क्षेत्र में एक बड़ी घटना को टाला जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *