तमिलनाडु से अगवा जामताड़ा के 6 मजदूर सुरक्षित:काम दिलाने के नाम पर युवकों का हुआ था अपहरण, फिरौती मांगने वाला फरार

तमिलनाडु में अगवा किए गए झारखंड के जामताड़ा जिले के छह मजदूरों को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया है। सभी मजदूरों को तमिलनाडु के सलेम पुलिस स्टेशन में रखा गया है। जल्द ही उन्हें झारखंड वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। जामताड़ा के एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया। सूचना के आधार पर सभी छह मजदूरों को विद्दापाई से सकुशल बचा लिया गया है। इस घटना में शामिल आरोपी अभी भी फरार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर मजदूरों की दी थी जानकारी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर मजदूरों की जानकारी दी थी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, डीजीपी और मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। तमिलनाडु पुलिस मामले की जांच कर रही अगवा किए गए मजदूरों के नाम इरफान अंसारी, जहीर अंसारी, अरबाज अंसारी, किस्मत अंसारी, इरशाद अंसारी और उल्फत अंसारी हैं। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग की थी। परिजनों ने 30,000 रुपए भी ट्रांसफर कर दिए थे। एसपी के अनुसार, मजदूरों को काम पर ले जाने वाले एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तमिलनाडु पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट की कार्यवाही के बाद ही मजदूरों को झारखंड वापस लाया जाएगा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *