बरनाला में आज कृषि विभाग और पुलिस ने अवैध रूप से खाद भंडार करने वालों का पर्दाफाश किया है। टीम ने रेड कर महल कलां थाना क्षेत्र के मूम गांव में एक पेस्टीसाइड दुकान के मालिक इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने पिड मूम में एक इमारत पर रेड की। वहां से डीएपी समेत अन्य खाद बरामद की गई। यह सामान एक खुले घर के कमरे में रखा हुआ था। थाना प्रमुख शेरविंदर सिंह ने बताया कि यह सारी कृषि सामग्री मूम पेस्टिसाइड्स की थी। जांच में पता चला कि यह कमरा कृषि व किसान कल्याण विभाग, बरनाला के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था। दुकान के किरायेदार ने इस सामान को अवैध तरीके से जमा किया था। कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही अनधिकृत गोदाम को सील कर दिया गया है। आरोपी किसानों को यह सामान बेचकर धोखाधड़ी कर रहा था।


