लुधियाना में पेट्रोल बम से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार:प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर की फायरिंग, कार से आए थे बदमाश

लुधियाना में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोगा के निगाल सिंह वाला के गुरिंदर सिंह बराड़ उर्फ गुरी, फिरोजपुर के गांव भमा लंडा घल खुर्द के बलजिंदर सिंह और जवाहर सिंह वाला के अमरीक सिंह शामिल हैं। यह कार्रवाई जगराओं पुलिस ने की है। घटना करीब 12 दिन पहले गांव बद्दोवाल में हुई थी। प्रॉपर्टी कारोबारी यादविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आधी रात को कार सवार बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया। आरोपियों ने घर पर विस्फोटक पदार्थ से भरी बोतल फेंकी, जिससे धमाका हुआ और आग लग गई। बदमाशों ने गोलियां भी चलाईं
इतना ही नहीं, बदमाशों ने गोलियां भी चलाईं। एक गोली घर के अंदर लगे पाम के पौधे को लगी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने थाना दाखा में अज्ञात आरोपियों पर धारा 125, 326 BNS के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। बता दे कि दाखा पुलिस ने वारदात के समय भी मामले गुप्त रखने की काफी कोशिश की थी। अब आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस मामले को गुप्त रख रही है। इस सबंधी पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से बच रही है। लेकिन चर्चा है कि पुलिस इस हाईफाई मामले को लेकर गहराई से जांच करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *