गोल्डन टेम्पल ने साढे चार वर्षीय बच्चे को सम्मानित किया:यूरोप में गतका का परचम लहराया, ग्रां प्री फिट किड चैंपियनशिप जीती

अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गरगज्ज ने साढ़े चार वर्षीय फतेह साहिब को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। फतेह ने यूरोप में गतका कला का प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया है। फतेह की माता नवप्रीत कौर ने बताया कि उनके बेटे ने दो चैंपियनशिप जीती है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा और बेटे के जुनून के कारण उन्होंने उसे गतका सिखाया। फतेह ने यूरोप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नाम कमाया है। फतेह सिंह गिल को फॉरएवर स्टार इंडिया ने सुपर हीरो 2025 के खिताब से नवाजा है। उन्हें पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। मई 2024 में फतेह ने यूरोप में आयोजित ग्रां प्री फिट किड चैंपियनशिप और मिस्टर यूनिवर्सल फिट किड चैंपियनशिप में विश्व का सबसे कम उम्र का सिख मार्शल आर्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 15 अगस्त 2024 को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री ने फतेह को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया था। यह सम्मान उनके खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। डायपर पहन कर करता था प्रैक्टिस
फतेह की मां नवप्रीत कौर ने बताया कि बचपन से फतेह हाथों से गटके की कलाएं करता था। फिर उन्होंने उसे शास्त्र लेकर दिए। फतेह ने जब प्रैक्टिस शुरू की तब वो डायपर पहनता था और डायपर पहन कर ही ग्राउंड में तीन घंटे प्रैक्टिस करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके बच्चे ने ना केवल अमृतसर का नाम रोशन किया है बल्कि वो सिखी का भी प्रचार कर रहा है। श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी ने भी उन्हें सम्मान के साथ साथ हौसला भी दिया है कि फतेह का हर जगह सम्मान होगा बस वो सिखी का प्रचार करता रहे। सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन किया
अपनी शानदार प्रसिद्धि को जारी रखते हुए, फतेह सिंह गिल ने दिसंबर 2024 में सिंगापुर में “द फोर-ईयर ओल्ड गतका प्रोडिजी” के रूप में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को शानदार समीक्षा मिली, जिससे मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उनकी उभरती हुई स्टार की स्थिति और मजबूत हुई। अमृतसर के 4.5 साल के फतेह सिंह गिल एक प्रसिद्ध गतका खिलाड़ी हैं। उन्होंने “यूनिवर्सल फिट किड” और “वर्ल्ड फिट किड चैंपियनशिप” जीती है, और सबसे कम उम्र के “वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स चैंपियन” भी हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *