शराब की 46 बोतलें, चिलम और गांजा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार किए

लुधियाना| शहर में अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक्साइज विभाग और पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को नशीले सामान सहित पकड़ा है। पहली कार्रवाई: एक्साइज विभाग सर्कल ईस्ट-बी के इंस्पेक्टर ब्रजेश मल्होत्रा मन्ना सिंह नगर की झुग्गियों के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक एक्टिवा (PB10HX1813) सवार युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी लेने पर नरेंद्र सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी छावनी मोहल्ला के पास से 22 बोतलें काउंटर गोल्ड व्हिस्की बरामद हुईं। उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई: दुगरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सीएसटी ग्राउंड के पास एक युवक सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहा है। एएसआई बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे और धर्मिंदर साहनी पुत्र लखन साहनी निवासी रूप नगर को चिलम व सिगरेट के साथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीसरी कार्रवाई: साहनेवाल थाना पुलिस ने गयासपुरा इलाके में रेड की। एएसआई गुरमेल सिंह ने सूचना के आधार पर रविन्द्र कुमार पुत्र राम सागर निवासी महिंदर नगर को काबू किया। उसके कब्जे से 24 बोतलें डॉलर ब्रांड शराब बरामद की गईं। आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *