छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ओर कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की। दूसरी ओर जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता रखी गई। वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कई आरोप लगाए हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं। जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। इसका साफ मतलब है कि भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी बड़े-बड़े ऐसे उदाहरण देखें हैं। जिसमें लोगों ने पुत्र मोह में खुद को भी बर्बाद किया और अपने पूरे साम्राज्य को भी बर्बाद किया। भूपेश बघेल इस दिशा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चक्काजाम कर लोगों को परेशान कर रहे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ को लूटने और जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग प्रकार के झूठ बोलती है। प्रदेश में चक्काजाम कर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने अपने बेटे को बचाने के लिए उसकी राजनीति चमकाने के लिए पूरी कांग्रेस को झोंक दिया है। परिवारवादी राजनीति भ्रष्टाचार की राजनीति कांग्रेस का मूल चरित्र है। कांग्रेस से पांच सवाल का जवाब दे वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, इस छत्तीसगढ़ की पूरी जनता जनार्दन के समक्ष उजागर हो गया है, ये जो गारे पेलमा 2 में बात करते हैं। इस संबंध में कांग्रेस से पांच सवाल पूछना चाहता हूं क्या भूपेश बघेल के समय में 16 अक्टूबर 2019 को जन सुनवाई नहीं कराई गई थी। 31 मार्च 2021 को पर्यावरण स्वीकृति के लिए सिफारिश तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नहीं किया था। कांग्रेस के सरकार रहते हुए फॉरेस्ट क्लीयरेंस स्टेज 1 और स्टेज 2 के लिए स्वीकृत की सिफारिश नहीं की गई थी। महाजेनको अडानी को एमडियो बनाया है, क्या उस दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस की समर्थन वाली सरकार नहीं थी। इन पांच सवालों का कांग्रेस को पहले जवाब देना चाहिए। चैतन्य बघेल के लिए जिस प्रकार कांग्रेस सड़क पर उतरी है क्या बाकी नेताओं के लिए भी कांग्रेस इस प्रकार से खड़े रहेगी। कांग्रेस एक डूबती नाव है देश में सभी लोग अब जान गए हैं।


