राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में कहा कि जो लोग खुद को छत्तीसगढ़िया बताकर प्रदेश की राजनीति कर रहे हैं, उन्होंने ही प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। सांसद पांडे ने छत्तीसगढ़ी भाषा में कहा कि भूपेश बघेल और उनके बेटे ने समाज सेवा के नाम पर 2500 करोड़ रुपए शराब घोटाला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और 22 निलंबित आबकारी अधिकारी शामिल हैं। ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक रंग दे रही कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सभी आरोपी दोषी पाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है। जो भी दोषी होगा, उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी। कांग्रेस ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि असल में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है।


