राष्ट्रीय आम दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता

राजनगर| राष्ट्रीय आम दिवस पर मंगलवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय केंदमुंडी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार महतो के द्वारा बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं हाथ के हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कराई गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आम की सुंदर चित्रकारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सोनिया हेंब्रम एवं बांगी टुडू को रोहित महतो द्वारा पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को भी प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी, पेंसिल, रबर, कलर आदि पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक जोगो देवगम सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। रोहित महतो ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कला एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *