कोडरमा में दो सड़क हादसे:एनएच-20 पर पुलिस लाइन बाबू और तीन क्रिकेट खिलाड़ी घायल, दो की हालत नाजुक

कोडरमा जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना चंदवारा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस लाइन के लाइन बाबू राजेश सिंह बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। एनएच-20 पर सड़क पार करते समय एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो स्थित सतपुलिया के पास हुई। तीन युवक क्रिकेट खेलकर बाइक से घर लौट रहे थे। एनएच-20 पर एक कंटेनर ने अचानक बाईं ओर मुड़ते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया। एक का इलाज कोडरमा में ही चल रहा है। चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घायल लाइन बाबू का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। ये हुए हैं घायल इस सड़क दुर्घटना में तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो के रहने वाले 20 वर्षीय राहुल यादव पिता महेंद्र यादव, 21 वर्षीय मिथिलेश कुमार पिता महेंद्र यादव तथा 22 वर्षीय सन्नी कुमार पिता स्व. प्रकाश वर्मा के नाम शामिल हैं। घायलों में राहुल व मिथिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। जबकि सन्नी का इलाज सदर में जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *