स्कूल शिक्षा विभाग ने वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्राइमरी स्कूल के बच्चों के भोजन अवकाश को पिछले साल की अपेक्षा 40 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह दोपहर 1:05 बजे से शुरू होता था। अब यह 1:45 बजे से शुरू होगा। यानी छोटे बच्चों को अब देर तक भूखा रहना पड़ेगा। यह 50 मिनट का होगा। 4 बजे छुट्टी हो जाएगी। वहीं मिडिल स्कूल के बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का समय प्राइमरी स्कूल से पहले दोपहर 1:10 से 1:50 तक और हाईस्कूल का समय 1:25 से 1:55 रखा गया है। दोनों बड़ी कक्षाओं को प्राइमरी स्कूल से पहले मध्याह्न भोजन मिलेगा। आम तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल के छोटे बच्चे सुबह 10 बजे से ही बिना कुछ खाए स्कूल पहुंच जाते हैं। स्कूल में ही आकर भोजन करते हैं। पिछले सत्र में उन्हें दोपहर 1:05 बजे दीर्घ अवकाश के समय मध्याह्न भोजन मिलता था। स्कूल संचालक के लिए शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक के विद्यालयों के शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। 6वीं से 8वीं तक के लिए 1:10 से 1:50 बजे तक 40 मिनट और 9वीं से 12वीं तक के लिए 1:25 से 1:55 तक 30 मिनट निर्धारित किया गया है। शेष|पेज 3


