धमतरी में सफाई कर्मचारी ने की आत्महत्या:सार्वजनिक शौचालय में रस्सी से लटका मिला शव, कारण अज्ञात

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सफाई कर्मचारी ने सार्वजनिक शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रमेश गौर (35) के रूप में हुई है। वह चुरियारा पारा वार्ड, नगरी का निवासी था। घटना नगरी थाना क्षेत्र के बजरंग चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय की है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को यह घटना हुई। सुबह जब लोग शौचालय पहुंचे, तो उन्होंने रस्सी से लटका हुआ शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के अनुसार, मृतक को करीब एक साल पहले अस्थाई तौर पर शौचालय की ड्यूटी पर लगाया गया था। वह रात 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद मुख्य गेट बंद कर घर चला जाता था। हालांकि, लोगों की सुविधा के लिए बगल का एक गेट खुला रखा जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *