महिलाओं ने बीडीओ को गिफ्ट की राउटर और गन स्प्रे मशीन

केतार|प्रखंड के ताली गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग से हस्तकला, नेम प्लेट, लेखनी और लकड़ी पर नकाशी के प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात मंगलवार को बीडीओ प्रशांत कुमार को राउटर एवं गन स्प्रे पेंटिंग मशीन, नेम प्लेट प्रदान किया। बीडीओ प्रशांत कुमार ने महिलाओं द्वारा लकड़ी से बनायें गये पेंटिंग व मशीनरी कला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती है। उन्होंने कहा वह इस में भरपूर सहयोग करेंगे। लघु कुटीर उद्योग विभाग के प्रखंड समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि समुह कि महिलाओं को 50 दिनों का प्रशिक्षण िया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं लकड़ी पर नकाशी, डिजाइन बनाकर बाजार में बिक्री कर आत्मनिर्भर बन सकती है।इस मौके पर बीपीएम अरबिंद कुमार, बसंती देवी, आरती देवी, चंचला देवी, गीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *