दिशा समिति के सदस्य ने केंद्रीय मंत्री से युवाओं को योजनाओं से जोड़ने पर की चर्चा

गढ़वा|भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह बात खुद झामुमो के भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने स्वीकार किया है। जब एक विधायक को अपने ही सरकार को भ्रष्टाचार को लेकर बोलना पड़ रहा है, तो बाकी जनता का कौन सुनेगा। जनता अपने काम को लेकर सरकारी कार्यालयों का चक्कर काट रही है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता में बैठे विधायक खुद अपनी ही सरकार में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं तो इससे यह साबित होता है। कि झामुमो सरकार सबसे कमजोर सरकार है, जिसके शासन में जनता लूट रही है। वहीं हेमंत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अबुआ राज में बबुआ सरकार कि यही उपलब्धि है प्रखंड-अंचल जगह भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। गढ़वा| भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य देवेश तिवारी ने बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अपने पलामू प्रमंडल प्रवास की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र के युवाओं को एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत संचालित पीएमईजीपी, एसएफयूआरटीआई, स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाएं, उद्यम पोर्टल, और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों का लाभ अधिकतम युवाओं तक कैसे पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमएसएमई की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने देवेश तिवारी को पलामू में पूरी लगन से कार्य करने को कहा। इस दौरान देवेश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को पलामू आगमन का न्योता भी दिया। जिसे केंद्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। देवेश तिवारी ने कहा कि आनेवाले समय में केंद्रीय मंत्री का पलामू दौरा प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्रीय उद्यमिता और स्वरोजगार को नई दिशा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *