गढ़वा|गढ़वा थाना परिसर में बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर अंचल अधिकारी सफी आलम, गढ़वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित 12 मामले आए, उनमें सात निष्पादित किए गए हैं। गढ़वा के अंचल अधिकारी सफी आलम ने बताया कि थाना दिवस में ज्यादातर मामले पारिवारिक विवाद एवं आपसी बंटवारा से संबंधित ही आए थे। लोगों को मिलजुल शांति पूर्ण तरीके से रहने एवं आपसी समन्वय स्थापित कर बंटवारा कर लेने को कहा गया।


