महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा|मेराल थाना क्षेत्र के पुराना बाजार मोहल्ला निवासी सीताराम साह का पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता 23 वर्ष मंगलवार को सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में कमलेश कुमार गुप्ता की पत्नी ने बताया कि वह घर में कमाकार एक भी पैसा नहीं देता है। थोड़ा बहुत जो भी काम करके लाता है वह जुआ शराब पीने में खर्च कर देता है। इसके बाद उल्टे पैसा की मांग कर रहा था। नहीं देने पर आक्रोशित होकर सल्फास खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। केतार|थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर गांव निवासी आरोपी व्यक्ति 21 जुलाई के रात्रि में घुसकर अपने बच्चों के साथ सो रही महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहा था। हो हल्ला होने पर उसी वक्त ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति मे दोनों को पकड़ लिया। सोमवार की सुबह महिला ने केतार थाना में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अरूण कुमार रवानी ने तत्काल जांच पड़ताल कर आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गढ़वा | थाना क्षेत्र के तिल्दाग गांव स्थित पीपर टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। एक पक्ष के अजय विश्वकर्मा ने बताया कि करीब दो माह पूर्व जमीन का आपसी बंटवारा किया गया था और सीमांकन कर मेड़ का घेराव कर दिया गया था। इसी बीच, दूसरे पक्ष के कुछ सदस्य देवघर चले गए थे। उनके अनुसार, इस दौरान प्रदीप विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा ने आर को काटकर अपनी खेत में मिला लिया। अजय का आरोप है कि जब वह इस संबंध में पूछताछ करने गया, तो प्रदीप, प्रियंका देवी, अमरावती देवी, संदीप सहित अन्य लोगों ने पहले नोकझोंक की, फिर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस मारपीट में अजय की पत्नी रीता देवी और बेटा अंकित कुमार विश्वकर्मा घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के विनोद विश्वकर्मा का कहना है कि वह अपने खेत में धान की रोपाई कर घर लौटे थे, तभी अजय, अंकित और अमित विश्वकर्मा उनके घर आए और आर काटने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें अमरावती देवी, संदीप और प्रदीप विश्वकर्मा घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *