लीगल लिट्रेसी कैंप में छात्र-छात्राओं को कानून के बारे में दी जानकारी

गढ़वा|गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया अशोक चंद्रवंशी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से मुस्तफा खान को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चयन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में संकुल साधन सेवी प्रणव शंकर झा तथा मध्य विद्यालय कोरवाडीह के शिक्षक करामत अली उपस्थित थे। बैठक में उपाध्यक्ष के रूप में सुचिता देवी व उषा देवी को संयोजिका के रूप में चुनाव किया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा सईद अंसारी, मोहम्मद फारूक अंसारी, शहाबुद्दीन खान, गुलजार अंसारी, शिवपूजन बैठा, उषा देवी, सोनी खातून, रीना देवी, रुबिया खातून, दुर्गा देवी, सुचिता देवी आदि को सदस्य मनोनीत किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नव चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। वे उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। भास्कर न्यूज|गढ़वा ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन किया गया। संस्था के निदेशक सह एलडीएम सत्यदेव रंजन ने लोगों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा की हमारा देश कृषि प्रधान है। यहां कि आर्थिक स्थिति कृषि पर ही आधारित हैं। यहां पर महिलाएं व पुरूष दोनों ही कृषि कार्य पर निर्भर हैं। यही इनकी आय का स्रोत है। परंपरागत कृषि न करके तकनीकी कृषि को अपनाकर एक सफल उद्यमी बनें। जिससे कि स्वयं की आय के साथ-साथ अन्य लोगों की आय में भी इजाफा हो सकें। आप लोग यहां से जाकर अपने कृषि आधारित काम को शुरू कर दे। ताकि आप अपनी आय में इजाफा कर अपने व परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना ही एक सफल कृषि उद्यमी का उद्देश्य होना चाहिए। संकाय मिथलेश कुमार सिंह ने कहा की प्रशिक्षण के दौरान आपको किस तरह से कृषि कार्य करना है आप लोगों ने सीखा है। आप कृषि कार्य करते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बड़े जिससे आपकी पहचान एक सफल उद्यमी के रूप में हो सके। पंकज कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आप लोगों ने काफी मन से ट्रेनिंग प्राप्त की है। जो आपको स्वरोजगार के दौरान काफी मददगार होगा। इस अवसर पर रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रेमनाथ आदि उपस्थित थे। गढ़वा|सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय रांची के निर्देश पर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव निभा रंजना लकड़ा के आदेश पर गढ़वा प्रखंड के एडीएम पब्लिक स्कूल टंडवा के प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के दो सदस्यीय पीएलवी की टीम के द्वारा लीगल लिट्रेसी कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8, 9 और 10वी वर्ग के छात्र और छात्राओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पीएलवी सुधीर कुमार चौबे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के गठन एवं कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं सितंबर महीने तक चलने वाले मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निपटारा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की साक्षरता दर, हिट एंड रन और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों को श्रमदान पर अपना निबंधन करवाने से संबंधित जानकारी दी। वहीं राज्य सरकार के द्वारा संचालित स्पासंरशिप योजना की जानकारी दी। साथ ही साथी कैंपेन के तहत अनाथ व विकलांग बच्चों के हो रहे आधार कार्ड निबंधन की जानकारी दी। पीएलवी रमा शंकर चौबे ने नशा उन्मूलन और अनुशासन के महत्त्व से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन रमाशंकर चौबे के सर्वधर्म प्रार्थना से की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अखिलेश द्विवेदी, शिक्षक श्रद्धानंद उपाध्याय, राज मेहता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *