कौशल विकास योजना युवाओं के भविष्य को संवारने की क्रांतिकारी पहल: दीपेश

भास्कर न्यूज | बेमेतरा छग राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा कौशल तिहार-2025 का आयोजन जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज चोरभट्ठी बेमेतरा में किया गया। इस जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, जिपं अध्यक्ष कल्पना तिवारी की उपस्थिति में हुआ। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना व प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत ऑटोमोटिव सर्विस तकनीशियन लेवल-3, सहायक इलेक्ट्रिशियन, सोलर पंप तकनीशियन जैसे कोर्स में प्रशिक्षित व प्रशिक्षणरत युवाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विधायक दीपेश साहू ने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना व मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को संवारने की क्रांतिकारी पहल हैं। आज बस्तियों से लेकर ब्लॉक तक हर गली से हुनरमंद भारत उभर रहा है। यह आयोजन न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने का जरिया बना, बल्कि उन्हें कौशल के माध्यम से रोजगार व सम्मानजनक जीवन की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कौशल तिहार ने एक बार फिर साबित किया कि सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में जोड़ा जा सकता है। मां के नाम लगाए पौधे: कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए दोनों अतिथि ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश भी दिया। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *