स्कूल में जाकर मनाया जन्मदिन, बच्चों को दिया उपहार

देवकर| शासकीय कन्या प्राथमिक स्कूल देवकर के पूर्व अध्यक्ष पन्ना लाल जैन की बहू अंजली जैन ने अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सभी लोग, स्कूल परिवार व स्कूली बच्चे मौजूद थे। बालिकाओं को उपहार दिया गया। उपहार पाकर सभी बालिकाएं खुश हुई। जैन दंपत्ति द्वारा बच्चों को थाली, प्लेट, चम्मच, कापी, पेन, चॉकलेट वितरण किया। बालिकाओं द्वारा जन्म दिवस की तैयारी कर सजावट किया गया व उनके साथ केक काटा गया। प्रधान पाठिका गिरिजा पटेल ने अंजनी जैन का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर पन्ना लाल जैन, गगन जैन, अंजना जैन, सदा जैन, सुरेश सोनी, अक्कू बाई, शिक्षिका वीणा रावटे, पुष्पा, महेशिया, खेमा, सुनीता, सुंदर उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *