बेमेतरा| जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 25 जुलाई को चलाया जाएगा। यह अभियान प्रत्येक माह की 9 व 24 तारीख को आयोजित की जाती है। इस माह 24 जुलाई को शासकीय अवकाश होने के कारण एक दिन बाद आयोजित की जाएगी। सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्था में इस दिन गर्भवती माता की नि:शुल्क प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इस दौरान जरूरी सलाह, जांच, रक्तचाप, हिमोग्लोबिन, वजन, पोषण स्थिति, टीकाकरण समेत समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 25 जुलाई को अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर इस अभियान का लाभ उठाएं और सुरक्षित मातृत्व की दिशा में सहयोग करें। यह अभियान मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृत्व को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


