कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण

दंतेवाड़ा| कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम जिले के सभी बंदी बैरकों का निरीक्षण करते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, के संबंध में दिशा निर्देश दिए। जिला जेल में चल रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को कहा। बंदियों से प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं जैसे दैनिक भोजन व्यवस्था, वस्त्रादि, स्वास्थ्य परीक्षण, विधिक सहायता की जानकारी ली। जिला जेल में वर्तमान में 6 कैदी 182 सामान्य हवालाती एवं 307 नक्सली बंदीकृत हैं। इसके साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के कौशल विकास के लिए चलाये जा रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *