लुधियाना| श्री गोविंद गोधाम हंबड़ां रोड में 27 जुलाई शाम 4 बजे हरियाली तीज और झूला उत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट के सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा और प्रमोद दीवान ने बताया कि उत्सव की सेवाओं के लिए भक्तों में उत्साह है। शहरभर में गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। आज विधायक अशोक पराशर पप्पी को विशेष निमंत्रण दिया गया। इस दिन फूलों से ठाकुर जी का श्रृंगार होगा और राधा रानी का झूला सजाया जाएगा। महिलाएं हरे वस्त्र पहनकर शिव-पार्वती पूजन करेंगी। गोविंद गोधाम सेवक बसंत कुमार, सुभाष जिंदल, दीपक जैन समेत कई सेवक तैयारियों में जुटे हैं।


