भास्कर न्यूज| लुधियाना सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर, नसीब एन्क्लेव में प्रधान विजय जैन की अध्यक्षता में हरियाली तीज उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर की महिला मंडल हरी चूड़ियां पहनकर सजधज कर मंदिर पहुंची और प्रभु का गुणगान किया। भजन गायिका सुनीता रानी ने “नी मैं नचना श्याम दे नाल, आज मैनू नच लेन दे” , श्यामा आप बसो वृंदावन में और मेरी उम्र बीत गई मधुबन में जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। विजय जैन ने कहा कि सावन का माह खुशियों से भरा होता है और भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत-उपवास व अभिषेक कर मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। कार्यक्रम का समापन आरती और लंगर प्रसाद वितरण से हुआ। इस मौके पर नरवेद बांसल भी उपस्थित रहे।


