चंडीगढ़ | पंजाब सरकार ने जीवन ज्योति 2 योजना के तहत भिखारी बच्चों व उनके पेरेंट्स का पहला डीएनए टेस्ट बुधवार को करवाया है। लुधियाना रेलवे स्टेशन से बरामद किए गए करीब आठ भिखारियों के 24 सेंपल लिए गए हैं। सैंपल लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर के आदेश पर महिला पुलिस कांस्टेबल भी भिखारियों व चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर के साथ आई थीं। उन्होंने ही सैंपल सील करने के बाद रिसीव किए जो अब जांच के लिए स्टेट फॉरेंसिक लैब्रॉटरी भेजे जाएंगे। {शेष पेज 5 पर


