सुकमा | जिले में तंबाकू और नशे पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुई। कुम्हाररास क्षेत्र में पान ठेले, चाय टपरी और किराना दुकानों की जांच की गई। जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोटपा एक्ट के तहत यह निरीक्षण किया। सीएमएचओ के मार्गदर्शन में एनटीसीपी नोडल अधिकारी और औषधि निरीक्षक ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 5 चालान बनाए गए। धारा 04 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू सेवन पर कार्रवाई हुई। धारा 06(बी) के तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बेचने पर भी चालान काटा गया।


