बिजुरी | श्रावण मास के दूसरे सोमवार को नगर के शिव मंदिरों में आस्था का अद्भुत नजारा दिखा। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु मंदिरों के बाहर कतार में लग गए। ॐ नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। स्थानीय शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद, गंगाजल, भस्म, भांग और धतूरा से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन हुआ। भक्त मंडलियों ने इसमें भाग लिया। इससे माहौल और भक्तिमय हो गया।


