संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव में बच्चों का किया गया स्वागत

भास्कर न्यूज| कोंडागांव संयुक्त तत्वावधान में शाउमावि चिपावंड के नये भवन में संकुल केंद्र चिपावंड एवं उमरगांव (ब) द्वारा संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी उपस्थित रहीं। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, पूर्व विधायक सकल प्रसाद नेताम, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य नवकुमार राउत, सरपंचगण सूरज नेताम, जानकी बोहेल, धनाजी नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं पूजन से की गई। तत्पश्चात नवनिर्मित भवन का लोकार्पण विधायक लता उसेंडी के कर कमलों से किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पुस्तक वितरण एवं अतिथियों के उद्बोधन में शिक्षा के महत्व और मूल्य पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है और बच्चों को प्रारंभ से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनिर्मित भवन को ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *