योजना: मुफ्त उपयोग कर सकते हैं रिसर्च जर्नल्स

नारायणपुर| शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर ने वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना के लिए पंजीयन करा लिया है। प्राचार्य डॉ. एसआर कुंजाम ने बताया कि इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने की है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देना है। साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को पूरा करना है। योजना के तहत वैश्विक वैज्ञानिक जर्नल्स का एक्सेस सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आसानी से मिलेगा। लाइब्रेरियन संजय कुमार पटेल ने बताया कि कॉलेज के सभी स्टाफ, शोधकर्ता और नियमित छात्र-छात्राएं इस योजना के सदस्य बन सकते हैं। सदस्य बनने के बाद वे कभी भी और कहीं से भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल से उच्च गुणवत्ता वाले रिसर्च जर्नल्स का उपयोग कर सकेंगे। देश में यह सुविधा इन्फॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क यानी इन्फ्लिबनेट के माध्यम से दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *